CG CRIME : पत्नी की खौफनाक साजिश – प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
खरोरा में सड़क हादसे की आड़ में रची गई साजिश का खुलासा, पत्नी-प्रेमी समेत कई लोग हत्या की योजना में शामिल

CG CRIME : राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। जिस मौत को पहले सड़क हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल सोची-समझी साजिश निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। शनिवार को थाना खरोरा में भागवत सारथी ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा है।
प्रदेश की अदालतों में खराब शौचालय व्यवस्था पर याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई और बताया कि शव को घसीटकर वहां फेंका गया प्रतीत हो रहा है। प्रथम जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान जो कहानी सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी का लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं।
रेलवे अफसर से सूदखोरी का खेल: 50 हजार के बदले वसूले लाखों, एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी
जब इस रिश्ते की भनक किशोर को लगी, तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शुक्रवार रात करीब 9 बजे पत्नी ने बहन को लाने के बहाने किशोर को ग्राम बिठिया भेजा। इसी दौरान खरोरा-रायपुर मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने थार वाहन से किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
दंतेश्वरी मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता, ओडिशा में छिपा आरोपी गिरफ्तार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सघन जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया। मामले में षड्यंत्रपूर्वक हत्या का प्रकरण दर्ज कर मृतक की पत्नी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।






