FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रात्रि में घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

थाना बलौदा पुलिस एवं गठित विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही आरोपियों को सक्ति से किया गया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए मोबाईल, चांदी का जेवर एंव नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 70000 रुपया किया गया बरामद आरोपी नागेंद्र पटेल उर्फ नानू को पूर्व में 12 से अधिक चोरी के मामले में भेजा गया है जेल आरोपीगण के विरूद्ध 457,380,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

जांजगीर चाम्पा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्यारेलाल कुर्रे निवासी वार्ड क्र. 13 रसौटा द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 10.05.23 को रात्रि खाना खाकर अपने रूम में सो गए। दिनाँक 10 -11.05.2023 के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति इनके घर में रखे चांदी का 02 नग पायल, करधन एवं विवो कंपनी का मोबाईल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 167/23 धारा 457,380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान चोरी गए मोबाईल नम्बर का साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर तत्काल टीम गठित कर सक्ति रवाना किया गया, जहाँ आरोपी प्रेमसागर एवं नागेन्द्र कुमार पटेल को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम में ग्राम रसौटा में चोरी करना स्वीकार किये तथा समान को अपने घर में रखना बताये। आरोपी प्रेमसागर रैयदास से एक विवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 / रूपये एवं नगदी 2000 / रूपये तथा नागेन्द्र कुमार पटेल से एक जोड़ी चांदी का पायल, चांदी का करधन, नगदी रकम 2000 / रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मो.सा. हीरो होण्डा मो.सा. क्र. सी.जी. 11 बी.ई. 9488 कुल जुमला किमती 70,000/ रूपये
जप्त किया गया ।
आरोपी प्रेमसागर रैदास उम्र 25 वर्ष निवासी चांगोपारा वार्ड नं. 10 अखराभाठा थाना सक्ती जिला सक्ती एवं नागेन्द्र कुमार पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 राधाकृष्ण मंदिर के पास सक्ती जिला सक्ती को दिनांक 31.05.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि सुरेश ध्रुव, उनि गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आर. विरेन्द्र टण्डन,सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर, आर. जितेन्द्र कुर्रे, रामभरोस कश्यप एवं युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *