WhatsApp Image 2026-02-28 at 19.44.55
Chhattisgarhछत्तीसगढ

बिलासपुर में शर्मनाक घटना: मृत गाय को ऑटो से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल

हाईकोर्ट के पास मृत गाय को ऑटो से घसीटने का वीडियो वायरल, गौवंश सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क से लेकर सदन तक गौवंशों के सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई जा रही है. इस बीच बिलासपुर जिले के बोदरी तिफरा के बीच एमएच 130 से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मृत गाय को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है. यह घटना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से कुछ दूरी का बताया जा रहा है.

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, CM साय ने खातों में ट्रांसफर किए 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे पड़ी मृत गाय को हटाने के लिए काफी देर तक कोई जिम्मेदार अमला मौके पर नहीं पहुंचा. वायरल वीडियो में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में रस्सी से बांधकर मृत गाय को सड़क पर घसीटा जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सवाल है कि क्या मृत गाय के अंतिम संस्कार के लिए भी प्रशासन संवेदनशील नहीं है.

सीएम के कार्यक्रम में बवाल: भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षा कर्मियों से भिड़े, नेताओं ने संभाली स्थिति

पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर ऑटो चालक ने बांधा

ऑटो चालक का कहना है कि उसने मजबूरी में यह कदम उठाया, क्योंकि मृत पशु को हटाने के लिए बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई नहीं आया. चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पास के एक पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर उसने गाय को हटाया. हैरानी की बात यह रही कि गौ-रक्षा के नाम पर सक्रिय रहने वाले संगठन इस दौरान मौके पर कहीं नजर नहीं आए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026