ChhattisgarhKorba

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पलटा कोयला लोड ट्रेलर,बाल बाल बचे लोग

सतपाल सिंह

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पलटा कोयला लोड ट्रेलर,बाल बाल बचे लोग

कुसमुंडा की ओर से कोयला लोड लेकर कोरबा की ओर जा रहे ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। जिससे ट्रक में लदा कोयला सड़क में बिखर गया। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा रोड अंतर्गत बरमपुर मोड पर आज शनिवार की तड़के सुबह कोयला लोड ट्रेलर CG 11 AQ 7303 अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रेलर कुसमुंडा की ओर से कोरबा जा रही थी,इस दौरान यह हादसा हुआ,हादसे के बाद ट्रेलर में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया वहीं हादसे में चालक को मामूली चोट आई है l बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी,अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत बनने वाले फोर लेन का काम अभी तक अधूरा है, बरमपुर मोड के पास ही नहर पर पुल बनना था जो अटका पड़ा हुआ है,वहीं जहां पर हादसा हुआ है वहां डिवाइडर भी काफी दूर से बना हुआ है। मोड पर सड़क मैदान नुमा है,यहां वाहन मोड़ने के दौरान अक्सर छोटे बड़े हादसे होते रहते है। बरमपुर मोड के अलावा डंफर पुल, खम्हरिया मोड, शिवमन्दिर चौक के पास भी हादसे होते है। प्रशासन को चाहिए कि कोरबा कुसमुंडा अंतर्गत अधूरे पड़े फोर लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करवाना चाहिए जिससे आम लोगों को आवाजाही में असुविधा ना हो और दुर्घनाओं से राहत मिल सके।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026