Chhattisgarh

*रामनवमी पर आस्था का महायात्रा, अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीय

*रामनवमी पर आस्था का महायात्रा, अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन

  1. लासपुर से 1008 र

 

बिलासपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से बिलासपुर का आध्यात्मिक रिश्ता एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है। रामनवमी के पावन अवसर पर 25 मार्च को 1008 रामभक्तों का भव्य जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। रामभक्त एवं समाजसेवी प्रवीण झा के संयोजन में आयोजित इस निशुल्क यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पंजीयन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी, जिसके लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

रामनवमी के पावन पर्व पर आयोजित होने वाली अयोध्या धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब में सोमवार दोपहर एक बजे आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने बताया कि यह यात्रा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है और अब तक 2016 श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष भी 1008 भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा पूर्णतः निशुल्क रहेगी, लेकिन पंजीयन अनिवार्य होगा। पंजीयन 1 मार्च से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होना आवश्यक है तथा स्वस्थ होना अनिवार्य शर्त रहेगी। एक परिवार से केवल दो लोगों को अनुमति दी जाएगी। दर्शनार्थियों को पंजीयन के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी। पिछले वर्ष वेटिंग सूची में रहे श्रद्धालुओं को भी इस बार प्राथमिकता मिलेगी। 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से यात्रा का शुभारंभ होगा। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा केवल दर्शन ही नहीं, बिलासपुर की सांस्कृतिक आस्था को अयोध्या से जोड़ने का आध्यात्मिक सेतु बन चुकी है। इस अवसर पर यात्रा संयोजक प्रवीण झा के साथ यात्रा कार्यक्रम सहयोगी प्रफुल शर्मा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, रिंकू मित्रा, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

—-

यात्रा में पंजीयन के नियम

अयोध्या यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। श्रद्धालुओं की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होना जरूरी है तथा पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए। एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। पंजीयन के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य रहेगा। बिना पंजीयन किसी भी श्रद्धालु को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा।

कब और कहां होगा पंजीयन

यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया पुलिस मैदान में 1 मार्च से प्रारंभ होगी। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित केंद्र पर पंजीयन किया जाएगा। सीमित सीटों को देखते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नाम दर्ज किए जाएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि यात्रा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

25 मार्च को ऐसे निकलेगा जत्था

रामभक्तों का जत्था 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भोजन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सभी यात्रियों को निर्धारित बसों में ही यात्रा करनी होगी। आयोजकों का कहना है कि अनुशासन और सामूहिक आस्था इस यात्रा की सबसे बड़ी पहचान है। इस बार 25 बस एवं 10 कार रवाना होगी

बिलासपुर से अयोध्या का रिश्ता

बिलासपुर की धार्मिक परंपराओं में रामभक्ति की गहरी छाप रही है। वर्षों से यहां रामनवमी, रामायण मंडली और भक्ति यात्राओं की परंपरा जीवित है। अयोध्या यात्रा ने इस सांस्कृतिक संबंध को और मजबूत किया है। आयोजकों का मानना है कि यह यात्रा केवल दर्शन नहीं, पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का आध्यात्मिक अभियान बन चुकी है।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026