Chhattisgarh Rajya Sabha elections : भाजपा ने 7 दावेदारों का पैनल भेजा, ST-SC, OBC और सामान्य वर्ग को मिली जगह

Chhattisgarh Rajya Sabha elections : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव ऐलान हो गया है और 26 मार्च से नामांकन होना है। इसी कड़ी में अब भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेज दिया है। पार्टी ने ST-SC, OBC और सामान्य वर्ग के नेताओं को पैनल में जगह दी है। कुल 7 नेताओं को इस पैनल में शामिल किया गया है।
बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती
भाजपा की ओर हाईकमान को भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल किया गया है। बता दें कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जातिगत समीकरण को ध्यान रखा है।
CG में दर्दनाक हादसा: समंस-वारंट तामिली पर निकले आरक्षक ठनेश टेमार्य के साथ हुआ हादसा
बता करें जाति के अनुसार उम्मीदवारों की तो SC वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को जगह दी गई है। वहीं, सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को शामिल किया गया है। OBC वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम हाईकमान को भेजा गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस में अब तक सिर्फ चर्चाएं ही चल रही है।





