Chhattisgarh

Super 8 Points Table: टीम इंडिया की हार से बदला समीकरण, जानें दोनों ग्रुपों की ताजा अंक तालिका

टी20 विश्व कप के सुपर 8 में पहले ही मैच में हार से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अंक तालिका में पिछड़ी भारतीय टीम; जानें दोनों ग्रुपों की पूरी स्थिति और सेमीफाइनल की रेस का ताजा गणित

Super 8 Points Table: सुपर 8 का सिलसिला टी20 विश्व कप में अब शुरू हो चुका है। टीम इंडिया को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच आपको एक नजर इस बात पर डालनी चाहिए कि इस वक्त अंक तालिका का क्या हाल है। हम यहां आपको दोनों ग्रुपों का हाल बताएंगे, अभी के लिए इतना जान लीजिए कि भारतीय टीम का हाल काफी खराब है।

Donald Trump Resort Attack : ट्रंप पर हमला करने की नापाक साजिश नाकाम, रिजॉर्ट में गन लेकर आए शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

भारतीय टीम पहले ही मैच में हारी, साउथ अफ्रीका टॉप पर कब्जा

बात पहले करते हैं ग्रुप 1 की, जिसमें टीम इंडिया है। भारत को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस बीच साउथ अफ्रीका के पास एक मैच के बाद अब दो अंक हो गए हैं। चूंकि साउथ अफ्रीका 76 से जीती है, इसलिए उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा हो गया है। साउथ अफ्रीका ने नेट रन रेट इस वक्त प्लस 3.800 का है। इस ग्रुप में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने कोई मैच नहीं खेला है, इसलिए उनका खाता खाली है। भारतीय टीम अपने ग्रुप में सबसे नीचे है। उसका नेट रन रेट माइनस में 3.800 का है।

इंग्लैंड की टीम एक मैच जीतकर दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंची

अब बात करते हैं दूसरे यानी ग्रुप नंबर दो की। इसमें फिलहाल इंग्लैंड की टीम टॉप कर रही है। इंग्लैंड ने रविवार को ही श्रीलंका को हराने में कामयाबी हासिल की है। इसलिए उसके पास दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। इस ग्रुप में पाकिस्तानी टीम दूसरे नंबर पर है। उसका न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद हो गया था। इसलिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बराबार एक एक अंक है। श्रीलंका की टीम इस ग्रुप में एक मैच हारकर आखिरी पायदान पर है।

Chhattisgarh Assembly : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, GSDP में 11.57% की वृद्धि का अनुमान

आज खेला जाएगा वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मैच

अब अगले दिन यानी सोमवार की बात की जाए तो एक ही मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। इसमें जो टीम जीतेगी, उसे भी दो अंक मिल जाएंगी। देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है। भारत के अगले मैच के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अब गुरुवार को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, इसके बाद रविवार को वेस्टइंडीज से टक्कर होगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026