Chhattisgarh

*कलेक्टर ने प्रेसवार्ता कर एसआईआर अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की दी जानकारी*

*एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, राजनैतिक दलों, स्वयंसेवको सहित अन्य संगठनों व समस्त जिलेवासियों का जताया आभार, दी बधाई*

 

सक्ती, 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का सफलतापूर्वक समापन कर अंतिम मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने एसआईआर के बारे में बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर जिला सक्ती में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 670283 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 9331 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 765 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और 660952 मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने एसआईआर कार्य में सहयोग व जागरूकता के लिए मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, राजनैतिक दलों, स्वयंसेवको सहित अन्य संगठनों व समस्त जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि एवं स्थानातंरण हेतु फॉर्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
कलेक्टर ने बताया कि एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिले में मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य “मिशन मोड” पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नही मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच बैठकें आयोजित की गई। जिले में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती की वेबसाइट https://distsakti.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी। चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद. 01.01.2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आज दिनांक 21.02.2026 को जिला सक्ती के सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती की वेबसाइट https://distsakti.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद दुबे, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, श्री श्रवण गभेल सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*इन माध्यमों से अंतिम मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम*

ऐसे सभी मतदाता जो अपना नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल हैं या नहीं देखना चाहते हैं। वे वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in , वोटर पोर्टल- https://voters.eci.gov.in , ECINETAPP, संबंधित बीएलओ (BLO) के माध्यम से, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित ERO व AERO कार्यालय के माध्यम से अपने नाम जुड़ने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026