Chhattisgarhछत्तीसगढ

ACB की बड़ी कार्रवाई: फूड इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा, एक लाख की रिश्वत मांगने का आरोप

महेंद्र पटेल की शिकायत पर एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, मस्तूरी के फूड इंस्पेक्टर को 90,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एसीबी बिलासपुर ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के एवज में आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 90,000 रुपये की रिश्वत की रकम एसीबी ने मौके से बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह, मस्तूरी थाना निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम विद्याडीह में वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन पंचायत द्वारा किया जा रहा है। उक्त दुकान को शैल स्व सहायता समूह, विद्याडीह को आबंटित कराने के लिए समूह द्वारा करीब तीन माह पूर्व एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में आवेदन किया गया था। दुकान का शीघ्र आबंटन कराने के लिए समूह की ओर से महेंद्र पटेल को प्रयास करने को कहा गया था।

CG SIR Update: छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 25 लाख नाम कटने से 1.87 करोड़ वोटर हुए पंजीकृत

जब महेंद्र पटेल ने इस संबंध में मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया, तो आरोपी अधिकारी ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और दुकान का आबंटन आदेश जारी करवाने के एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाए गए, जिसके बाद ACB टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। वहीं 21 फरवरी 2026 को प्रार्थी से व्यवस्था की गई राशि 90 हजार रुपये आरोपी को देने भेजी गई। आरोपी ने अपने महावीर सिटी, बिलासपुर स्थित आवास पर प्रार्थी से 90 हजार रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, तभी एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत में ली गई पूरी राशि आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई है।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही आरोपी के आवास पर सर्च की कार्रवाई भी जारी है। बता दें कि हाल ही में एसीबी बिलासपुर द्वारा तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के बाबू और सीएसपीडीसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों समेत अन्य मामलों में भी ट्रैप कार्रवाई की गई है। यह इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है।

U.S. Supreme Court On Trump tariffs : सुप्रीम कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप को झटका, भारत को बड़ी राहत – अमेरिकी टैरिफ 18% से घटकर 10%

एसीबी की अपील

एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल इसकी सूचना एसीबी को दें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026