Chhattisgarh

अपराध नियंत्रण में नाकाम टीआई पर गिरी गाज, कमिश्नर ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को लाइन अटैच कर दिया है। अपराधों की बढ़ती पेंडेंसी और अपराध नियंत्रण में असफलता के चलते यह कार्रवाई की गई है। दीपक पासवान राजधानी के सिविल लाइन थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थें। पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान थाने के कई मामले पेंडिंग पाए।

अनोखी चोरी! पहले दुकान पर खाया समोसा, फिर मौके से बाइक लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद वारदात

एक तरफ पेंडेंसी लगातार बढ़ती जा रही थी और दूसरी तरफ अपराधों के नियंत्रण रखने में भी थाना प्रभारी असफल साबित हो रहे थे, जिससे खफा पुलिस कमिश्नर ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। बता दें कि इस तरह से लाइन अटैच की रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहली कार्रवाई है।

छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गया CISF जवान कोलाब नदी में डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DCP सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान के कार्यों के प्रति लापरवाही और शिकायतों को देखते हुए लाइन अटैच किया गया है। थानों में पेंडिंग मामलों के निराकरण में लेटलतीफी और ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही को देखते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026