ChhattisgarhJanjgir Champa

मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

अलग-अलग स्थान से दोनों आरोपियों को टीम के द्वारा पकड़ा गया आरोपियों को 02 नग धारदार हथियार जप्त कर भेजा गया जेल

जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश नाम आरोपी -अरुण उर्फ़ सागर बंजारे पिता छोटेलाल बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी खड़पड़ी पारा जांजगीर ,  रितेश राठौर पिता जीवन प्रसाद राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे)* के द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम हाई स्कूल मैदान मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग हेतु लगाया गया था पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई की मेले में कुछ लड़के धारदार हथियार लहराकर मेले में आए हुए लोगों को डरा धमका रहे हैं सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा मेले में अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक -पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक, विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत,दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

Aashish Agrawal

Aashish Agrawal is a dedicated and responsible National Correspondant and Director based in Janjgir-Champa district of Chhattisgarh, known for his ground-level reporting and commitment to truthful journalism. With a strong understanding of local issues, he consistently brings forward stories related to public interest, governance, law & order, and social development. He believes in ethical journalism and works tirelessly to highlight the voices of common citizens, ensuring transparency and accountability in society.