T20 WC 2026 Points Table: वर्ल्ड कप के पहले ही दिन भारत बना नंबर-1, टेबल टॉपर बनते ही पाकिस्तान को दिखा दिया अपना दम
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से संकट से उबरा भारत, जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर कब्जा

-
भारत ने USA को 29 रन से हराकर जीत से आगाज़ किया
-
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से टीम संभली
-
2 अंक लेकर भारत पॉइंट्स टेबल में नंबर-1, पाकिस्तान पीछे
T20 WC 2026 Points Table: T20 वर्ल्ड कप 2026 का टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है। हालांकि एक वक्त जब भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई और जल्दी जल्दी विकेट गिर गए तो टीम इंडिया थोड़ी संकट में दिखाई दी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को दो अंक मिल गए हैं और पाकिस्तान को पछाड़कर भारत पहले नंबर पर पहुंच गया है।
LAC तनाव के बीच चीन की परमाणु चाल? गलवान झड़प के बाद हुए टेस्ट पर अब अमेरिका का सनसनीखेज खुलासा
पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराया, लेकिन मिली करीबी जीत
टी20 विश्व कप के आगाज के साथ ही इसकी अंक तालिका में भी हलचल शुरू हो गई है। पहले दिन पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। इस मैच में एक वक्त पाकिस्तानी टीम हारते हुए नजर आ रही थी, लेकिन नीदरलैंड्स की गलती के कारण पाकिस्तानी टीम ने आखिरी मैच अपने नाम कर ही लिया। इससे पाकिस्तान को दो अंक तो मिले, लेकिन जीत बड़ी नहीं थी, इसलिए उसे नेट रनरेट का ज्यादा फायदा नहीं मिला।
पहले ही दिन अंक तालिका में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा
पाकिस्तान ने एक मैच खेलकर उसे जीता है तो उसके पास दो अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट की बात की जाए तो ये प्लस 0.240 का है। वहीं बात अगर भारत की करें तो भारतीय टीम को दो अंक मिले हैं और उसका नेट रन रेट प्लस में 1.450 का है, जो पाकिस्तान से काफी ज्यादा है। वैसे तो अभी ज्यादा असर नहीं दिखाई देगा, लेकिन जब लीग चरण समाप्त होने के बाद टीमें अगले राउंड में जाएंगी और अगर दो टीमों के समान अंक रहे तो आगे जाने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट से ही होता है। भारत की जीत 29 रन की थी, इसलिए उसे इसका फायदा मिला है।
अब आसमान से निगरानी: स्पेस में तैनात भारत का ‘साइलेंट स्पाई’, दुश्मन की सैटेलाइट्स पर पैनी नजर
वेस्टइंडीज ने भी स्कॉटलैंड को हराकर जीत के साथ किया आगाज
भारत और पाकिस्तान के अलावा एक मैच ग्रुप सी का भी खेला गया। इसमें वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीमें आमने सामने थीं। इस मैच को वेस्टइंडीज ने अपने नाम कर लिया, इसलिए उसके भी दो अंक हो गए हैं। यानी पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का खाता खुल गया है। यूएसए, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड भी एक एक मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है।





