*आबकारी वृत्त जैजैपुर द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*
अवैध शराब निर्माण करने एंव बिक्री करने वालों पर लगातार हो रही कार्रवाई

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय सक्ती से प्राप्त शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए दिनांक 06/02/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *ग्राम डोंगिया थाना जैजैपुर* में घोघनाथ *पिता साधराम जाति सतनामी उम्र 50 वर्ष के द्वारा अपने घर में अवैध शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके संज्ञान आधिपत्य से एक प्लास्टिक डिब्बा में रखा 72 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 180-180 ml भरी *कुल 12.96 लीटर महुआ मदिरा* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान , मु आर रघुनाथ पैकरा ,आबकारी स्टाफ परसराम कहरा , बसंती चौधरी ,सैनिक भीम प्रसाद साहू एवं राजेश कंवर का सराहनीय योगदान रहा ।





