CG Fraud Case – सराफा व्यापारी से 37 लाख का जेवर लेकर ठग फरार, FIR दर्ज
राजस्थान के ठग ने झांसा देकर 37 लाख के जेवर मंगवाए और फरार, पुलिस जांच में जुटी

-
बिलासपुर में सराफा व्यापारी से 37 लाख के जेवर ठग ने छीने।
-
224.670 ग्राम सोना झांसे में लेकर फरार।
-
कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
बिलासपुर : शहर के एक सराफा व्यापारी से राजस्थान के ठग ने खरीदने का झांसा देकर 37 लाख रुपए के 224.670 ग्राम सोने के जेवर मंगा लिया और फरार हो गया। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया, तेलीपारा अजीत होटल के सामने स्थित श्री लीला ज्वेर्ल्स के संचालक तुषार दोशी 44 साल ने रिपोर्ट लिखाई।
CG News: प्रिंसिपल पर छात्रा के साथ बैड टच का आरोप, FIR के बाद फरार, पुलिस कर रही तलाश
6 मार्च 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया। उसने अपना नाम कमलेश सोनी, राम सिल्वर 156 सी, दाउजी की बावड़ी, नाकोड़ा नगर उदयपुर राजस्थान का होना बताया। उसने खुद को सोना चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेनदेन के लिए भरोसा दिलाया। उसने तुषार दोशी को 22 कैरेट सोने के जेवर लेकर उन्हें बाजार में बेचकर राशि वापस करने की बात कही।
Raigarh Carbon Plant Blast : मंगल कार्बन प्लांट सील, ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई
उसकी बातों में आकर तुषार दोशी ने 224.670 ग्राम सोने के हार, कंगन कीमत 36 लाख 86 हजार को बुक किया। दोशी ने 20 मार्च को सोने के जेवर को कुरियर के माध्यम से उदयपुर स्थित राम सिल्वर के पते पर भेज दिया। जेवर मिलने पर उक्त व्यक्ति ने दोशी के बैंक खाते में 6 हजार 500 रुपए आनलाइन पेमेंट किया। उसके बाद वह न तो पैसा न जेवर वापस कर रहा है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर कमलेश सोनी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।





