Korba News – SECL खदान में कोयला चोरी के दौरान 170 फीट गहरी खाई में गिरकर ग्रामीण की मौत
कोयला चोरी के प्रयास में खदान में गिरकर व्यक्ति की मौत, SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

-
कोरबा, SECL मानिकपुर खदान में हादसा
-
ग्रामीण 170 फीट गहरी खाई में गिरा, मौत
-
कोयला चोरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL की मानिकपुर कोयला खदान में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे एक व्यक्ति की 170 फीट गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक कोयला चोरी करने के इरादे से खदान के भीतर दाखिल हुआ था. इस घटना ने एक बार फिर SECL की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.
छत्तीसगढ़ में टायर रिसाइक्लिंग प्लांट में धमाका, 8 गंभीर रूप से झुलसे, 9 महीने का बच्चा भी घायल
कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर खदान से सटे ग्राम कुदारी का रहने वाला भगत कुमार मरावी (42 वर्ष) बुधवार की दोपहर को खदान के भीतर गया था. प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, वह कोयला चोरी करने के लिए खदान की गहराई में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह लगभग 170 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. ऊंचाई से गिरने और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों का पुलिस पर हमला, वाहन में लगी आग, आरोपी फरार! MP से 2 गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.





