CG ACB Trap: जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार और पटवारी घूस लेते गिरफ्तार
ACB ने तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

-
ACB ने तहसील में बड़ी कार्रवाई की
-
तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव रिश्वत लेते गिरफ्तार
-
दोनों 35 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए
CG ACB Trap: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आज अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
स्कूली वैन में लगी आग, 6–7 बच्चे सवार – फायर ब्रिगेड की तेजी से टला बड़ा हादसा
दोनों अधिकारियों को 35 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से किसी सरकारी काम के बदले दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव और परेशान किए जाने से तंग आकर केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत एसीबी से की।
चार दशक बाद गोगुंडा पहाड़ पर सुरक्षा बलों का कब्जा, नक्सली टॉप कमांडर रमन्ना का स्मारक ध्वस्त
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आज दोनों अधिकारियों को मौके पर ही घूस की रकम के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





