Chhattisgarh – कर्मयोगी पोर्टल पर अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य, सचिवों को नोटिफिकेशन जारी
मिशन कर्मयोगी के तहत iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर राज्य शासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के क्षमता विकास के लिए पदवार निर्धारित प्रशिक्षण कोर्स अब अनिवार्य

-
iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण अब अनिवार्य
-
राज्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदवार कोर्स लागू
-
क्षमता निर्माण के लिए मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण जरूरी
रायपुर : मिशन कर्मयोगी के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (iGOT) कर्मयोगी पोर्टल पर राज्य शासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के क्षमता निर्माण के लिए पदवार निर्धारित प्रशिक्षण कोर्स अनिवार्य किया गया है.
CG CD Scandal: भूपेश बघेल ने रायपुर सेशन कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का किया ऐलान
इस प्रशिक्षण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने तमाम विभागीय सचिवों को पत्र जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग सचिव अविनाश चंपावत की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि छत्तीसगढ़ मंत्रालय स्तर पर कार्यरत समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा GOT कर्मयोगी पोर्टल पर अपने-अपने पद के अनुरूप निर्धारित संलग्न प्रशिक्षण सूची के अनुसार 10 प्रशिक्षण कोर्स में से 3 कोर्स अनिवार्य रूप से किया जाना है.
दिल्ली HC ने रद्द किया CBI का नोटिस, छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड जज कुद्दुसी को मिला राहत
इस कड़ी में विभाग में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को 3 अनिवार्य कोर्स पूर्ण करने के साथ उनकी पूर्णता की प्रविष्टि कर्मयोगी पोर्टल पर अपडेट करने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है.









































