FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG – बड़ी ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़, वर्क फ्रॉम होम का झांसा देने वाले 3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

रायपुर साइबर थाना ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऑनलाइन ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू की

  • रायपुर में 24 लाख की साइबर ठगी
  • वर्क-फ्रॉम-होम का झांसा
  • थाना राखी में मामला दर्ज

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है। प्रार्थी पारस कुमार धीवर द्वारा ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम के माध्यम से मुनाफा कमाने के नाम पर 24 लाख रुपये की साइबर ठगी होने की सूचना थाना राखी में दी गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 224/24, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

रायपुर-महासमुंद पुलिस ने 35 किलो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन चेकपोस्ट तोड़कर फरार होने की थी कोशिश

विवेचना के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं टेलीग्राम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण से प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हो पुलिस की अलग अलग टिम बनाकर महाराष्ट्र, राजस्थान भेजी गई थी जहां रेड कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

CG Crime : स्टेशन बना क्राइम स्पॉट! बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर की लूट

गिरफ्तार आरोपी

1 उत्पल पंचारिया पिता महेश पंचारिया उम्र 21 वर्ष पता मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड आकाश वाणी के पीछे जोधपुर राजस्थान

2 रोहित बबन कौलगे पिता बबन दागदू कौलगे उम्र 31 वर्ष पता हरिपुर, दत्त पार्क हरिपुर सांगली महाराष्ट्र

3 सुमित श्रीनिवास राठी पिता श्रीनिवास राठी उम्र 41 वर्ष पता आनंदी अपार्टमेंट,चेतना पेट्रोल पंप, जवल, सांगली, महाराष्ट्र

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026