छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर बस हादसा, 5 यात्रियों की मौत; मची अफरा-तफरी
ओरसा घाटी में बस पलटी, पिपरसोत गांव के 5 लोगों की मौत; पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे, कई घायल

-
ओरसा घाटी में बस पलटी, 5 लोगों की मौत
-
झारखंड लातेहार में हादसा, कई घायल
-
पिपरसोत गांव के लोग पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे
झारखंड/रामानुजगंज : रामानुजगंज से एक बड़ी खबर सामने आयी है। ओरसा घाटी में अनियंत्रित होकर बस पलट गई है। ताजा समाचार मिलने तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना झारखंड के लातेहार में हुई है। ये सभी लोग पिपरसोत गांव के रहने वाले हैं। बलरामपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। ये सभी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड जा रहे थे।
रायगढ़ में सड़क हादसा: हाईवा और ट्रेलर की टक्कर में युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा में सामरी के ओरसा पाठ घाट में ग्रामीणों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कम से कम पांच सवारों की मौत होने हो गई है।
SIR News: मतदाता सूची से नाम कट गया? तुरंत भरें फॉर्म-6, जानें जरूरी दस्तावेज
वहीं दर्जनभर से अधिक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये ग्रामीण झारखंड के लोध फाल जा रहे थे। हादसे की सूचना पर झारखंड एवं सामरी पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।





