NATIONALभारत

कोहरे से रेल यातायात ठप: तेजस, हमसफर एक्सप्रेस समेत 110 ट्रेनें लेट, यात्रियों को  करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

नई दिल्‍ली: उत्‍तर भारत में ठंड और कोहरे की मार जारी है. घने कोहरे में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे कई ट्रेन और फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं. कोहरे और खराब मौसम के कारण हवाई और रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है. अभी तक 110 से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही और कई ट्रेन को डाइवर्ट किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक उत्‍तर भारत में कोहरे की मार जारी रहेगी. ऐसे में ट्रेनों और फ्लाइट्स पर इसका असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है.

Gold Price Today: सोने की कीमत में बढ़ोतरी, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.40 लाख तक पहुंचा; जानिए अपने शहर का ताजा रेट

ये ट्रेन हैं डाइवर्ट 

  • 16032 अंडमान एक्सप्रेस
  • 11078 झेलम एक्सप्रेस
  • 12751 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस

ये ट्रेनें देरी से चल रही 

  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 5 घंटे लेट
  • 12427 रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस करीब 9 घंटे लेट
  • 12309 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे 11 मिनट लेट
  • 12275 इलाहाबाद नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 5 घंटे लेट
  • 15658 ब्रह्मपुत्र मेल 1 घंटे लेट
  • 14117 कालिंदी एक्सप्रेस 4 घंटा 25 मिनट लेट
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस 7 घंटा 5 मिनट लेट
  • 12367 विक्रम शीला एक्सप्रेस 5 घंटे 37 मिनट लेट
  • 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 6 घंटा 3 मिनट लेट
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब आधा घंटा लेट
  • 15743 फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट लेट
  • 12393 संपूर्ण क्रांति 5 घंटे 28 मिनट लेट
  • 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 11 घंटे लेट

CG Weather Update: अंबिकापुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत की उम्मीद

इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइन्स ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि अमृतसर, चंडीगढ़, रांची, हिंडन, अगरतला, बागडोगरा, दरभंगा में मौसम बेहद खराब है. मौसम का मिजाज आने वाले दिनों भी ऐसा ही रहने वाला है. इसलिए एयरलाइन्स ने कहा है कि यहां आने /जाने वाली उड़ानें प्रभावित होंगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026