ChhattisgarhKorba

कुसमुंडा क्षेत्र से लापता बुजुर्ग का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

सतपाल सिंह

कुसमुंडा क्षेत्र से लापता बुजुर्ग का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

Jas

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया निवासी चैतराम यादव का शव कुसमुंडा खदान से लगे बरपाली क्षेत्र में मिला है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीते लगभग 10 से 12 दिन से लापता था,परिजन अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे,पुलिस में भी सूचना दी गई थी,इस दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव बीते गुरुवार को कुसमुंडा खदान से लगे खोडरी बरपाली से खदान जाने वाले ऊपर रास्ते में देखा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचना दी गई। शाम होने की वजह से बुजुर्ग के शव को विकास नगर स्थित अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। आज शुक्रवार को मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम किया जावेगा। प्रथम दृष्टया ठंड से अकड़ कर मौत होना बताया जा रहा है। वहीं शव देखने से यह आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत हाल में ही हुई है। हालांकि जांच उपरांत मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। वहीं परिजनों का कहना है कि वे अक्सर इस तरह से कई बार घूमने निकल जाया करते थे,और लौट आते थे,इस बार कई दिनों तक नहीं लौटने से चिंता बढ़ गई थी।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026