Chhattisgarh

कोरबा – नगर विकास के लिए सलाहकार समितियों का गठन, 36 पार्षदों को चार विभागों का दायित्व

सतपाल सिंह

Jas

कोरबा – नगर विकास के लिए सलाहकार समितियों का गठन, 36 पार्षदों को चार विभागों का दायित्व

Nutan singh thakur

नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति व अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के तहत विभिन्न सलाहकार समितियां का गठन किया है। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इससे पहले भी दो समितियां का गठन किया था, इस बार चार विभागों के लिए गठित समितियां में 36 पार्षदों को स्थान दिया गया है जिसमें भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। निगम अध्यक्ष नूतनसिंह ठाकुर द्वारा अधिनियम की धारा 46 के तहत आदेश जारी कर उद्यानिकी विभाग के सलाहकार समिति में तरुण राठौर, विनम्र तिवारी, बद्री किरण, अनुज जायसवाल, चेतन सिंह मैत्री, श्रीमती चंदाबाई, श्रीमती सीमा कंवर ,श्रीमती चंद्रकाली जायसवाल, श्रीमती सम्मत कुंवर कों शामिल किया गया है। इसी प्रकार जल कार्य विभाग समिति में युगल कैवर्त , पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, कृपाराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, गोपाल कुर्रे, उपेंद्र पटेल, सुभाष राठौड़ और बहत्तर सिंह शामिल किए गए हैं। महिला एवं बाल विभाग समिति में निगम के महिला पार्षदों को शामिल कर समिति बनाया गया है जिसमें श्रीमती वर्षा वैष्णव, श्रीमती धनश्री साहू, श्रीमती रूबी देवी, श्रीमती प्रभा राठौर, श्रीमती राधाबाई, श्रीमती प्रेमलता बंजारे, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती सुलोचना यादव, श्रीमती मथुरा बाई को शामिल है। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग समिति में श्रीमती राधा महंत, सुखसागर निर्मलकर, राकेश वर्मा, रामाधार पटेल, रजत खुटे, रामकुमार साहू, श्रीमती सिमरनजीत कौर, श्रीमती सुखविंदर कौर, श्रीमती सुनीता चौहान को शामिल करते हुए समिति गठित की गई है।

नगर पालिका निगम अधिनियम के अनुसार नगर निगम के सभी विभागों के लिए नगर सभापति व अध्यक्ष द्वारा सलाहकार समिति बनाने का प्रावधान किया गया है, ये सलाहकार समितियां प्रतिमाह बैठक कर नगर के विकास के योजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण सलाह देते हैं। सलाहकार समिति द्वारा दिए गए सलाह और अनुशंसा के आधार पर के एम आई सी शहर के विकास के लिए योजनाएं बनती है और विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करता है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026