1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ

नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित*

सबने केंद्रीय नेतृत्व का माना आभार*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

सक्ती/ भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर में पार्टी कार्यकताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नया गुरुतर दायित्व ग्रहण करने पर श्री नबीन को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएंँ व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रत आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के सक्ती जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि श्री नबीन ने प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए संगठन कौशल और रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में अहम् भूमिका निभाई और अब इस भूमिका का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है। श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि श्री नबीन जमीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसलिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत सम्पर्क है और उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि श्री नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। श्री नबीन के नेतृत्व में हम सबने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता को समझा है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026