NATIONAL

UPSC ने CGPDTM परीक्षक और उप निदेशक पदों के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीजीपीडीटीएम परीक्षक और उप निदेशक के पदों के लिए नई भर्ती निकाली है.

Gold-Silver Price Update: 15 दिसंबर 2025 को सोने-चांदी के भाव में क्या बदलाव आया? जानें आज के रेट

इस भर्ती के माध्यम से पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क्स के नियंत्रक जनरल कार्यालय में ट्रेडमार्क और भौगोलिक संकेत परीक्षक के 100 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ट्रेडमार्क और जीआई परीक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही ट्रेडमार्क, पेटेंट या कानूनी मामलों में कम से कम दो साल का अनुभव होना जरूरी है.

आयु सीमा सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 30 साल, OBC के लिए 33 साल, SC/ST के लिए 35 साल और PwBD यानी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 साल निर्धारित की गई है. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के स्तर-7 के अनुसार वेतन मिलेगा. यह पद स्थायी है और इसके साथ दो साल की प्रोबेशन अवधि भी तय है. पद का मुख्यालय नई दिल्ली में होगा.

इसके अलावा UPSC के अंतर्गत उप निदेशक के दो पदों पर भी भर्ती हो रही है. उप निदेशक के पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पीएचडी डिग्री होनी चाहिए. पीएचडी विषय मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी, कानून, प्रबंधन, वित्त या लेखा जैसे क्षेत्र में हो सकती है.

Petrol Diesel Price Update: 15 दिसंबर को नए रेट जारी, आम आदमी की जेब पर क्या होगा असर?

उम्मीदवार को पढ़ाने, शोध करने, पाठ्यक्रम बनाने, परीक्षा सुधार या ऑनलाइन परीक्षाओं से जुड़े काम में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए. कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा और सॉफ्टवेयर संबंधित काम का दो साल का अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी.

उप निदेशक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के स्तर-11 के अनुसार वेतन मिलेगा. इस पद के लिए OBC उम्मीदवार की अधिकतम आयु 43 साल और SC उम्मीदवार की 45 साल तय की गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026