Petrol Diesel Price:पेट्रोल डीजल की रेट में आई कमी,इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल,देखे ताज़ा रेट

Petrol Diesel Price: देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य महानगरों में फ्यूल रेट्स स्थिर बने हुए हैं. हालांकि कई शहरों में फ्यूल रेट्स में बदलाव देखा जा रहा है. नोएडा, गुरुग्राम समेत इन जगहों पर पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है.

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल भी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो यह 0.10 फीसदी उछलकर 71.90 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.01 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 76.17 डॉलर प्रति बैरल पर है.

कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे महंगा हुआ है और यहां ये ईंधन 96.92 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. नोएडा में डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 4 पैसे सस्ता होकर 96.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 89.63 रुपये प्रति लीटर ​है.

गुरुग्राम में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 97.10 रुपये प्रति लीटर, डीजल 31 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 108.48 रुपये और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पटना में 88 पैसे पेट्रोल महंगा होकर 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82 रुपये महंगा होकर 94.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर मिल रहा है

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर मिल रहा है

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर बिक रहा है

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर बिक रहा है

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल रेट्स

इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजकर फ्यूल प्राइस चेक कर सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

 

Also Read:Baloda Bazar News: राइस मिल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो ट्रक और बारदाने जलकर खाक, लाखों का नुकसान

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *