FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

महिला एवं नाबालिक बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

दुष्कर्म के आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी अर्जुन जगत निवासी परसाहीनाला को दिनांक 25.05.23 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 153/23 धारा 376,506 भादवि 04 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध

जांजगीर चाम्पा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा दिनांक 23.05.23 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अर्जुन जगत पीड़िता से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसका वीडियों बना लिया था एवं पीड़िता को उक्त वीडियों को दिखाकर अपने पास बुलाता था एवं नहीं आने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 153/23 धारा 376,506 भादवि 04 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अर्जुन जगत उम्र 25 वर्ष निवासी परसाही नाला को साईबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पोड़ी दल्हा से दिनांक 25.05.23 को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि सियाराम यादव, आर. विरेश सिंह, विवेक सिंह, रोहित कहरा एवं विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *