ग्राम अंड़ी में बसपा नेता संजीव भारद्वाज के माता जी के दशगात्र पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंडी में बसपा नेता संजीव भारद्वाज के घर 3 दिसंबर, बुधवार को उनके माता जी श्रीमती दुखीन बाई के दशगात्र के मौके पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अंडी ग्राम वासियों सहित दशगात्र में शामिल होने पहुंचे लोगों ने अपना स्वास्थ्य लाभ लिया। इस संबंध में बसपा नेता जिला सचिव संजीव भारद्वाज ने बताया कि मेरी मां सदैव कहती थी कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने चाहिए। क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन का सही मायनों में आनंद ले सकता है बाकी दुखी जन तो सदैव रोते -बिलखते रहता है। माता जी के इस सीख को आत्मसात करते हुए हमने ये स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया है। ताकि जनसाधारण को इसका लाभ मिले। इधर दशगात्र के मौके पर बसपा नेता के इस मानवीय पहलू की लोग सराहना करते दिखे। वहीं इस अवसर स्व. श्रीमती दुखीन बाई को श्रद्धा सुमन अर्पित करने सभी दलों के लोग पहुंचे हुए थे। इनमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे, जिला युथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप चंद्रा, जनपद सदस्य प्रद्युम्न लहरे, पूर्व बीडीसी बाबू लाल चंद्रा, पिहरीद सरपंच दयालु राम जाटवर, अण्डी सरपंच सूरज महिलांगे, चेतन बौद्ध, उदय मधुकर, योम प्रकाश लहरे सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इस मौके पर मशहूर गायक हरिप्रेमी व उनके टीम ने श्रद्धांजलि सभा में अपनी संगीतमय प्रस्तुति से पहले दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।






