ChhattisgarhKorba

सड़क हादसे ने घायल ने तोड़ा दम, देर रात गंभीर हालत में गेवरा कुसमुंडा मार्ग पर पड़ा हुआ मिला था

सतपाल सिंह

सड़क हादसे ने घायल ने तोड़ा दम, देर रात गंभीर हालत में गेवरा कुसमुंडा मार्ग पर पड़ा हुआ मिला था

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा कुचेना रोड में गंगानगर के पास बीते सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे सड़क किनारे गंभीर हालत में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। संभवतः किसी वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी दी जिससे वह सड़क पर ही गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। इस दौरान कई लोग वहां से गुजर गए किसी ने उसके पास जाकर उसे देखने की जहमत नहीं उठाई। इसी बीच रात के तकरीबन 11 बजे कोरबा से वैवाहिक कार्यकम से लौट रहे दीपका क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तनवीर अहमद और रहमान खान की नजर उसपे पड़ी,उन्होंने अपना वाहन रोका और घायल व्यक्ति के पास गए, उसे उठाने का प्रयास किए पर वह बेसुध खून से लतपथ पड़ा हुआ था,उसकी सांसे चल रही थी,उन्होंने तत्काल कुसमुंडा पुलिस और डायल 112 को कॉल किया। कुछ देर पश्चात पेट्रोलिंग कर रहे ए एस आई राकेश गुप्ता पेट्रोलिंग पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे , इसी बीच डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई। सभी की मदद से घायल को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल की जांच की, जांच में पता चला कि उसकी सांसे थम चुकी थी। जिला अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में इसकी सूचना दी गई। आज मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर मर्चुरी में रखा गया। मृतक के सम्बन्ध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक जहां घायल अवस्था में पड़ा हुआ था वहां कोई और वाहन नहीं था,और उसके कपड़ो के जेब में उसके पहचान से जुड़े कोई जानकारी भी नहीं थी। ऐसे ने पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखकर सभी थाना चौकियों में तस्वति साझा कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कोरबा से सतपाल सिंह की खबर।