NATIONALभारत

उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में तूफान की दस्तक… देश दो हिस्सों में बंटा मौसम का बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : देशभर का मौसम इस समय दो हिस्सों में बंटा हुआ है। उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है, तो वहीं दक्षिण भारत में एक चक्रवाती तूफान दस्तक देने को तैयार है। दरअसल, पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिख रहा है। ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर और बर्फबारी की संभावना बनी ही हुई है, जिसके कारण ठंड का असर अब हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों तक महसूस हो रहा है।

Constitution Day 2025: CM विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस समारोह में भाग लिया, देश के सर्वोच्च कानून को किया याद

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में ठंड रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यूपी में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ लेकिन ठंडा रहेगा। तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी, जिससे कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Raipur Tomar Brothers: सूदखोर तोमर ब्रदर्स की मुसीबत बढ़ी, 5 महीने में 8वां केस; ब्लैकमेलिंग का नया मामला दर्ज

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ का खतरा

वहीं, बंगाल की खाड़ी में मौसम अचानक बिगड़ रहा है, जहां अगले 24 से 48 घंटों में ‘सेन्यार’ नाम का चक्रवाती तूफान टकरा सकता है। मौसम विभाग (स्काईमेट) के अनुसार, अंडमान सागर में यह तूफान तेजी से बनेगा। तूफान के दौरान 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

यह तूफान भारत के दक्षिणी और तटीय राज्यों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। IMD ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिनमें-

  • तमिलनाडु
  • केरल
  • आंध्र प्रदेश
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र

इन इलाकों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और बाढ़ की आशंका है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026