FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

नगर पालिका परिषद लोरमी के बकायादारों का नल कनेक्शन होगा बंद , जल कर जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तक

लोरमी, लोरमी नगर पालिका परिषद द्वारा समस्त नल कनेक्शन धारियों को अंतिम सूचना जारी कर जल कर की बकाया राशि 08 अक्टूबर 2025 तक जमा करने को कहा गया है वहीं बकाया राशि जमा न करने की स्थिति में बिना किसी अतिरिक्त सूचना के नल कनेक्शन काटने के शख्त निर्देश दिए गए हैं साथ ही बकाया जल कर वसूली हेतु न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

 

नगर पालिका द्वारा लगभग तीन सप्ताह पूर्व नगर के 135 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर 30 सितंबर 2025 तक बकाया राशि जमा करने का समय प्रदान किया गया था। इसके बावजूद, अधिकांश कनेक्शन धारियों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्दन शर्मा ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे तत्काल अपनी बकाया राशि जमा कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका कार्यालय, लोरमी के नलजल शाखा से संपर्क किया जा सकता है

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026