Chhattisgarhछत्तीसगढ

खेती -किसानी के कार्यों में वैज्ञानिक पद्धति के साथ व्यावासिक सोच जरूरी – नारायण कुर्रे

बाराद्वार में किसान विज्ञान सम्मेलन सम्पन्न...

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर: सक्ती नगर पंचायत बाराद्वार में मंगलवार,9 सितंबर को किसान विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। बाराद्वार नगर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित हुए इस विशेष आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को कृषि में नवाचारी गतिविधियों के साथ -साथ व वैज्ञानिक पद्धति‌ के बारे में जागरूक करते हुए नई कृषि तकनीकों की जानकारी के साथ -साथ जैविक खेती व मत्स्य पालन जैसे विकल्पों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू रहे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ खिलावन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। आज जरूरत इस बात की है कि किसान खेती किसानी में नवाचारी गतिविधियां अपनाएं और व्यावसायिक सोंच के साथ खेती में आगे बढ़ें। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने इस सम्मेलन किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि अभी किसान खरीफ सीजन की खेती में व्यस्त हैं। ऐसे समय में कृषि वैज्ञानिकों की सलाह उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. के.डी. महंत ने इस सम्मेलन के लिए नगर पंचायत बाराद्वार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा प्रयास किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्रों की गतिविधियों से जोड़कर उन्हें कृषि आधारित नवाचारी गतिविधियों से जोड़ते हुए तकनीकी आधारित वैज्ञानिक खेती की ओर उन्मुख करना है। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. आशीष प्रधान और डॉ. रंजीत मोदी ने किसानों को जैविक खेती, कीट प्रबंधन, फसल संरक्षण और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी।

सम्मेलन में क्षेत्रीय किसानों द्वारा अलसी, भिंडी, चेंच भाजी और पटवा से बने कपड़ों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अमित कालानोरिया, जगेश राय, दिनेश शर्मा, महाबीर राठौर, ओम प्रकाश कुर्रे, ज्योति राठौर, अरुण शर्मा, अजय ठाकुर, अनिल यादव, पवन बंसल, राजेश साहू, अमित बरेठा भरत बरेठ, सुशील यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं किसान मौजूद थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026