FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

कांग्रेस भाषा की मर्यादा खोती जा रही है-धरमलाल कौशिक मां का अपमान अब कांग्रेस की पहचान-धरमलाल

 

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा है कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिहार में दरभंगा की एक सभा में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस और राजद की जनसभा में बिलो द बेल्ट जाकर अभद्र और अमर्यादित भाषा प्रधानमंत्री के सर्वाेच्च पद पर बैठे श्री मोदी व उनकी स्वर्गस्थ माताजी को लेकर प्रयुक्त की गई, मंच से अश्लील गाली-गलौज की गई, उसकी पूरा देश कटु निन्दा कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में अपने विरोधियों के प्रति इस तरह अभद्र भाषा व अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया जाता, जैसा भारत के विपक्षी दल कर रहे हैं।

लखीराम ऑडिटोरियम में में आहूत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि समय-समय पर कांग्रेस के अन्य नेताओं के भी मुख से इस तरह की अभद्र भाषा बोली गई है। उन्हें सोनिया गांधी ने मौत का सौदागर बताकर इस अभद्रता की शुरुआत की और अब वह इस निम्न स्तर पर आ पहुँची है। प्रधानमंत्री श्री मोदी पिछड़ा वर्ग से आते हैं और उनकी जाति का अपमान करने की दृष्टि से राहुल गांधी, और कई बार उनके नेताओं ने अपमानजनक बातें कही। हाल ही एक सभा में राहुल गांधी प्रधानमंत्री श्री मोदी को ‘तू’ कहकर संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को देश की जनता ने लगातार तीसरी बार जनादेश देकर इस महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है। अपने देश के विकास और उन्नति की दृष्टि से उनकी उत्कट लगन व ललक को पूरा देश देख रहा है। ‘तू-तड़ाक’ की भाषा का उपयोग करने से पहले राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि वह पहली बार लोकसभा में लीडर ऑफ अपोजीशन बने हैं। लेकिन अपने भाषणों में जिस तरह के शब्दों का चयन वह कर रहे हैं, राजनीतिक क्षेत्र में उन शब्दों के प्रयोग की कतई गुंजाइश नहीं है। आगे श्री कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता-जनार्दन सर्वाेपरि होती है और बिहार की जनता निश्चित रूप से इस अभद्रता, अश्लीलता का माकूल जवाब देगी।

श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस तरीके से कांग्रेस के द्वारा जो समय-समय पर बिलो द बेल्ट जाकर और अपशब्दों का जिस तरीके से प्रयोग किया जा रहा है, उससे कांग्रेस के नेता आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश दे रहे हैं? साफ-सुथरी, स्वच्छ, पारदर्शी राजनीति का जो परिचय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है, उसकी कल्पना तो कांग्रेस कभी कर ही नहीं सकती। मोदी-विरोध करते-करते ऐसे कई अवसर आए हैं जब विपक्षी नेताओं ने देश का भी विरोध करना प्रारंभ कर दिया। देश की सेना, संवैधानिक संस्थाओं, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, चुनाव आयोग से लेकर किसी भी संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष देश में विश्वास का संकट पैदा करके विदेशी ताकतों के इशारे पर अराजकता के अपने एजेंडे पर अमल कर रहा है। राजनीति का यह ट्रेंड राजनीति को कलुषित और दूषित करने का काम लगातार कर रहा है। यह अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस ने गलत नैरेटिव सेट करने की परंपरा बना रखी है। ऑपरेश सिंदूर की सफलता के बाद से कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेता पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, लोकसभा से लेकर सड़क तक राहुल गांधी समेत कांग्रेस समर्थक दलों के आचरण को पूरा देश और दुनिया देख रही है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि राजनीति को इतने नीचे स्तर पर ले जाकर देश की आने वाली पीढ़ी को राजनीति में अपशब्दों के प्रयोग और अव्यावहारिक बातें करने का संदेश देकर पूरे देश में कलुषित वातावरण तैयार करने का काम कांग्रेस व कांग्रेस समर्थक दल कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी बिलासपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष मोहित जायसवाल बिलासपुर जिला शहर के अध्यक्ष दीपक सिंह भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि मीडिया के प्रभारी प्रणव शर्मा के के शर्मा सह प्रभारी दुर्गेश पांडे सोशल मीडिया संयोजक देवेश खत्री मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादवकी उपस्थिति रही

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026