FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
अपराधभारत

CRIME NEWS : ‘पापा… मम्मी को दे दो तलाक’, जब बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां से कई बार किया रेप, बेटी संग पीड़ित महिला पहुंची थाने

CRIME NEWS : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके के एक व्यक्ति ने तीर्थयात्रा के बाद सऊदी अरब से लौटी अपनी मां पर ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाया। बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार भी किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Chhattisgarh : सामुदायिक अस्पताल में नशे में धुत शिक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा, तोड़फोड़ और गाली-गलौज से मचा हंगामा

बेटी के साथ थाने पहुंची 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ हौज काजी थाने पहुंची। 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने इस महीने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया।

सऊदी से तुरंत दिल्ली लौटो और दे दो तलाक

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘महिला ने बताया कि वह 25 जुलाई को अपने 72 वर्षीय पति और बेटी के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर गई थी। यात्रा के दौरान, उसके बेटे ने उसके पति के फोन पर कॉल किया और महिला पर ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाया। साथ ही मांग की कि उसके पिता तुरंत दिल्ली लौट आएं और उसे तलाक दे दें।’

GRP की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग रेलवे स्टेशन से अपहृत मासूम 18 माह बाद बरामद, तमिलनाडु से आरोपी दबोचा गया

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम अब आरोपी व्यक्ति से पूछताछ करेगी, जो पीड़ित महिला का बेटा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026