FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

जगदलपुर में चौंकाने वाला मामला: 9 माह की मासूम ने खेल-खेल में जहरीले सांप को दांतों से चबा डाला

जगदलपुर : जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 9 महीने की मासूम मानवी कश्यप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर गांव वाले दंग रह गए. बच्ची ने घर में खेल-खेल में जहरीले सांप को पकड़कर दांतों से चबा डाला. वार इतना तेज था कि कुछ ही पलों में सांप ने दम तोड़ दिया. हैरानी की बात है कि इस घटना में बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है.

Kishtwar Cloudburst Update: अब तक 65 शव बरामद, 107 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

दरअसल, 13 अगस्त को घर में खेल रही मानवी की मां दीपिका की तबियत खराब थी, जबकि बाकी परिवार खेत में काम कर रहा था. मां ने बच्ची को कमरे में खेलने के लिए छोड़ दिया. तभी दरवाजे के पीछे छुपा एक जहरीला करैत सांप रेंग रहा था. मानवी ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और काटना शुरू कर दिया.
बच्ची के दांतों के वार इतने तेज थे कि कुछ ही पलों में सांप ने दम तोड़ दिया. जब मां ने यह नजारा देखा तो घबराकर तुरंत परिजनों को बुलाया. परिवार बच्ची को फौरन मेकाज अस्पताल ले गया. डॉक्टरों की 24 घंटे की निगरानी के बाद मानवी पूरी तरह सुरक्षित पाई गई और अगले दिन छुट्टी दे दी गई. गांव में अब मानवी को लोग प्यार से नन्ही शेरनी कहकर पुकार रहे हैं, जिसने बिना डरे करैत जैसे खतरनाक सांप का सामना किया और जीत गई.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026