FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorba

कोरबा – एसडीएम ने रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए जारी किया मोबाइल नम्बर, होगी कार्यवाही

सतपाल सिंह

कोरबा – एसडीएम ने रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए जारी किया मोबाइल नम्बर, होगी कार्यवाही..

कोरबा – जिले के कटघोरा (अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं दंडाधिकारी कटघोरा, तन्मय खन्ना (आई.ए.एस.) ने विभाग के कार्यकाल संभालते ही क्षेत्र में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है।

अनुविभाग कटघोरा के किसी भी शासकीय अधिकारी / कर्मचारी द्वारा किसी कार्य में अनावश्यक देरी या उस कार्य के एवज में आपसे रिश्वत की मांग कि जा रही है तो उसकी शिकायत आप मेरे समक्ष स्वयं उपस्थित होकर या मेरे व्यक्तिगत मोबाईल नंबर पर किसी भी समय संपर्क कर सकते है।

जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी कार्य में अनावश्यक देरी की जा रही हो या कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही हो, तो प्रभावित व्यक्ति सीधे उनके समक्ष उपस्थित होकर या उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर +91-8447895846 पर किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

श्री खन्ना प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, जहां नागरिक अपनी शिकायतें सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यह पहल सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026