
नीलकंठ कंपनी ने रक्षा बंधन मनाने कर्मचारियों का समय से पहले किया पेमेंट
कोरबा – जिले के कुसमुंडा खदान में नियोजित ठेका कंपनी नीलकंठ साकार जीवी ने अपने कर्मचारियों के खुशियों का ध्यान रखते हुए रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तय समय से पहले ही सभी कर्मचारियों को सैलरी का भुगतान कर दिया है। जिससे कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। आपको बता दें ९ अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है,कंपनी ने ७ अगस्त को ही अपने सभी कर्मचारियों को पेमेंट का भुगतान कर दिया है। वहीं हमारे ग्रामीण प्रतिनिधि ओमकार यादव ने बताया की आज दिनांक 8 अगस्त नीलकंठ कंपनी के HR मुकेश सिंह का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।