Chhattisgarh

ब्रेकिंग जेल से फरार तीसरा कैदी भी पकड़ाया

सतपाल सिंह

Inn 24 news

ब्रेकिंग जेल से फरार तीसरा कैदी भी पकड़ाया

कोरबा जिला जेल से 2 अगस्त की रात दीवार फांदकर फरार हुए चार बंदियों में से तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार (उम्र 19 वर्ष), निवासी पोड़ीबहार नीचे मोहल्ला को आज कोरबा कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। वह कोरबा से बाहर भागने की फिराक में था, तभी मुखबिर की सूचना व तकनीकी पतासाजी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे शहर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार को दो अन्य फरार बंदियों राजा कंवर और सरना सिंकू को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी और शेष फरार आरोपियों की तलाश में तकनीकी व मानवीय स्रोतों से लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दशरथ सिदार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था और कोरबा से बाहर निकलने की योजना बना रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र की सतर्कता और सर्विलांस टीम की सजगता के चलते उसे समय रहते दबोच लिया गया। इस मामले में कोरबा शहर सीएसपी भूषण एक्का से पुष्टि के लिए उनके शासकीय मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, किंतु उनसे वार्ता नहीं हो सकी। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। कैसे जेल से भागे,अब तो कितने पकड़ाए,,लिंक पर जाकर देखें वीडियो… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=O6AFtSGntNUzOlp5

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026