Chhattisgarhछत्तीसगढ

Mukesh Chandrakar Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने PWD विभाग के 5 अधिकारियों को दबोचा

बीजापुर : जिले में गंगालूर से मिरतुर तक बन रही सड़क में भारी भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने लगी हैं। इस निर्माण कार्य में अनियमितताओं के चलते पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के दो सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता (EE), एक वर्तमान EE, एक SDO और एक सब-इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

बता दें कि यह कार्रवाई पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की चल रही विशेष जांच (SIT) के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। सभी आरोपियों को दो दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

Russia earthquake: धरती कांपती रही, लेकिन ऑपरेशन टेबल पर डटे रहे डॉक्टर, वीडियो हुआ वायरल

मुकेश की हत्या ने खोला भ्रष्टाचार का मामला

गौरतलब है कि मुकेश चंद्राकर ने गंगालूर-मिरतुर सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ियों को उजागर किया था। इसी वजह से उनकी हत्या की गई थी। 1 जनवरी की रात से लापता रहे मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को चट्टनपारा बस्ती में रिश्तेदार ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के मजदुरों के लिए बनाए गए बाड़े के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। इस मामले में उनके सुरेश चंद्राकर और उनके दो भाई रितेश और दिनेश चंद्राकर सहित सुपरवाइज़र महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सुरेश को पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा था। इसके बाद जब SIT ने हत्याकांड से जुड़े मामलों की पड़ताल शुरू की, तो सड़क निर्माण से जुड़े बड़े भ्रष्टाचार के सुराग मिले। जांच में साफ हुआ कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण किया गया था।

ननों की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज की, अब बिलासपुर NIA कोर्ट में होगी सुनवाई

73 करोड़ की लागत से बनी सड़क, गंभीर सवालों के घेरे में

बता दें कि नेलसनार-कोड़ोली-मिरतुर-गंगालूर सड़क परियोजना को साल 2010 में 73.08 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी मिली थी। लेकिन पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने इस परियोजना में घटिया काम और भारी भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जो उनकी हत्या की वजह बन गई।

मुकेश चंद्राकर बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित और संवेदनशील इलाके में बेखौफ पत्रकारिता करने वाले उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल थे, जो हर हाल में सच को सामने लाने का साहस रखते थे। उन्होंने न सिर्फ सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों को उजागर किया, बल्कि सोशल मीडिया और वीडियो पोर्टल के ज़रिए लगातार जनहित से जुड़ी खबरें निर्भीकता से सामने रखीं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026