कोरबा – बच्चा जन्माने के बाद आक्रोशित हुई गाय,कई लोगों को किया घायल.. छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी पहुंची मदद के लिए
सतपाल सिंह

कोरबा – बच्चा जन्माने के बाद आक्रोशित हुई गाय,कई लोगों को किया घायल..
छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी पहुंची मदद के लिए…
जिले के बुधवारी क्षेत्र में एक गाय जिसने एक बछिया को जन्म दिया था,इस दौरान किसी ने उस बछिया अथवा गाय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की,जिसके बाद गाय बेहद आक्रमक हो गई, जिसने आस पास से गुजर रहे लोगों को दौड़कर अपने सिंग से मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति को सिंग से मारने पर उसके कमर और सिर पर चोट लग गया,जिसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे सिर पर 6 टांके लगे। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी गहरी चोट लगी हुई है। जिसे भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऐसे करते करते गाय ने आधे दर्जन लोगों को चोट पंहुचाते हुए बाजार में ही इधर उधर घूम रही थी,बाजार करने आए लोग काफी भयभीत एवं परेशान थे। ऐसे में कई गौ सेवक संस्था एवं निगम को भी सूचित किया गया था परंतु जब छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के अविनाश कुमार गुप्ता को सूचना मिली तो बिना देर किए अपने गौ सेवक साथियों निखिल यादव, सूरज सिंह राजपूत, स्वेगी जी,सुमित, अनिकेत,आयुष,जगदीश,जयेश,यशवंत,कुनाल,प्रभात,वीर एवं अन्य साथियों के साथ रस्सी वगेरा लेकर घटना स्थल पहुचे एवं भारी बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया लगभग 2 घंटे तक ये चला जिमसें गौ माता एवं बच्चे को सुरक्षित गौ सेवा वाहन में लोड कर संस्था के गौ सेवा धाम में पहुचाया गया जिसमे जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित एवं शांत है एवं बस्ती वासी भी इससे बड़ी राहत की सांस लिए एवं संस्था को कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किये