शासकीय प्राथमिक शाला करही के प्रांगण में बारिश का पानी भरने से बच्चों को हो रही है परेशानी…
जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती : जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करही में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे शासकीय प्राथमिक शाला करही में पानी भर गया है। स्कूलों में पढ़ाई ठप है। छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। में फ्लोरिंग नहीं है। पक्का मैदान भी नहीं बना है। हर साल बारिश में पानी भरता है। इस बार भी वही हाल है। परिसर पानी में डूबा है।
छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आ पा रहे। जो आते हैं, उन्हें भी पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला ने बताया, पानी भरने से कई बच्चे स्कूल नहीं आ लगातार बारिश के चलते स्कूलों में जलभराव से हो रही परेशानी। रहे। पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शक्ति और शिक्षा विभाग को कई बार जानकारी दी गई। फिर भी न पक्का मैदान बना, न पानी निकासी की कोई व्यवस्था हुई।स्कूल के पास की नालियों की सफाई नहीं हुई।
इससे बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा। स्कूल प्रबंधन ने कई बार शिक्षक विभाग को बताया।फिर भी कोई इंतजाम नहीं हुआ। स्कूलों में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग की लापरवाही से परेशानी बढ़ती जा रही है।