FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में छह दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रीय हो गया है। गरज चमक और बारिश के साथ वज्रपात की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। अगले छह दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

Raipur Rath Yatra : राज्यपाल डेका के साथ मुख्यमंत्री साय ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की उत्तर पश्चिमी खड़ी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समवर्ती तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो की चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह आज ओडिशा और समवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान झारखंड और छत्तीसगढ़ के पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है।

कुसमुंडा कॉलोनी में तीन दिन से नही आ रहा पानी, विहिप जिलाध्यक्ष ने पानी टैंकर की व्यवस्था की

राजधानी रायपुर में आज 27 जून को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में भारी बारिश हुई है। वहीं बिलासपुर संभाग में तीव्र बारिश दर्ज की गई है। बारिश की यह गतिविधि अगले 6 दिनों तक जारी रहेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026