FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONAL

शर्मनाक! कर्ज चुकाने के लिए शख्स ने पत्नी को बेच दिया, दोस्त ने किया दुष्कर्म; केस दर्ज

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को अपने दोस्त के हाथ बेच दिया। बताया जा रहा है कि पति जुआ खेलने का आदी था, जिस वजह से उसपर कर्ज बढ़ता जा रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसका दोस्त दबाव बना रहा था। इस बीच शख्स ने अपनी पत्नी को ही दोस्त के हवाले कर दिया। इसके बाद दोस्त ने शख्स की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब पत्नी की शिकायत के बाद इंदौर के महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sonam Raghuvanshi Murder Case : सोनम और राज कुशवाहा ने कबूल किया रिश्ता, नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं – पुलिस का बयान

जुआ खेलने की वजह से बढ़ा कर्ज

पुलिस के मुताबिक, महिला का पति धार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कानवन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं उसकी पत्नी इंदौर में रहती थी। महिला की शिकायत पर इंदौर के महिला थाने में ही जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई। बता दें कि किसी संज्ञेय अपराध के बारे में शिकायत मिलने पर किसी भी पुलिस थाने में ‘जीरो’ एफआईआर दर्ज की जा सकती है, चाहे मामला किसी भी क्षेत्र का क्यों न हो। वहीं अब धार जिले के कानवन थाना प्रभारी अभय नीमा ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति जुआरी है और इस आदत के कारण उसका कर्ज बढ़ता जा रहा है।

CG News – प्रसव वार्ड में शराबी ने मचाया उत्पात, वीडियो बनाने से रोकने पर नर्स के साथ किया अभद्र व्यवहार

दोस्त के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

कानवन थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कर्ज में डूबे उसके पति ने उसे अपने एक दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसने उसे पैसे उधार दिए थे। शिकायत के अनुसार, जब पति कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गया, तो उसने एक दोस्त के साथ सौदा किया और कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों व्यक्ति फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं धार के एएसपी गीतेश कुमार गर्ग ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान इंदौर में दर्ज किया जाएगा।”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026