FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में हाईटेक डकैती: चाकू की नोक पर अपहरण कर PhonePe से उड़ाए एक लाख रुपए

डोंगरगढ़:  अपराधी अब डिजिटल तरीकों से भी लूट को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला डोंगरगढ़ से सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने हाईटेक अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर न केवल युवकों को अगवा किया, बल्कि उनसे फोन पे (PhonePe) के जरिए लाखों रुपए भी लूट लिए. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News – पूर्व IAS की बेटी पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप, जांच के आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ के कालका पारा निवासी असगर खान अपने एक साथी युवक के साथ रात में कहीं से लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और चाकू की नोक पर उनका अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए. आरोपियों ने मोबाइल फोन छीनकर असगर खान के फोन पे (PhonePe) से जबरन 1 लाख 5 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए.

बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने युवकों के साथ मारपीट की कोशिश भी की, लेकिन मौका पाकर दोनों युवक अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले और सीधे डोंगरगढ़ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Air India Plane Crash: ऐसा भीषण हादसा कि एयर इंडिया के विमान में बैठने से डर रहे लोग, इतनी घट गई बुकिंग

जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा : टीआई

पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन डिटेल्स भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है. इस मामले में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ सुराग मिले हैं. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026