Chhattisgarh

मुंगेली पुलिस ने 2 लकड़ी तस्कर धर दबोचा… रात्रि में चेकिंग दौरान इमारती लकड़ी का कर रहे थे तस्करी

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों, मादक पदार्थ बिक्री व तस्कर एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी नवनीत पाटिल से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर साइबर सेल एवं थाना लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में चेकिंग के दौरान दिनांक 13.06.2025 को लोरमी कोटा मार्ग सर्किट हाऊस के पास पीकप वाहन क्रमांक सीजी-04 डीई-2051 को रोककर पकडे़, और वाहन को चेक करने पर छुपाकर रखे 49 नग ईमारती कच्ची लकड़ी राजकीय वृक्ष साल कीमती 1,00,000 रूपये मिला, जिसके संबंध में आरोपीगण अजय सोनवानी पिता भोलाराम उम्र 29 वर्ष एवं निर्मल सोनवानी पिता सुकृत उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी बांधा चौकी जूनापारा थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर से पूछताछ करने पर ग्राम बांधा से घाठापानी परिवहन करते ले जाना बताये। आरोपियों को ईमारती कच्ची लकड़ी राजकीय वृक्ष साल से भरी पीकप वाहन को थाना लोरमी लाया गया। जिन्हे अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग लोरमी को सुपूर्द किया गया। वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, प्रआर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि कुमार जांगडे, आरक्षक परमेश्वर जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह, बसंत कुमार, जितेन्द्र सिंह एवं थाना लोरमी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026