कोयला मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कटघोरा एसडीएम से की मुलाकात, जिले के भुविस्थापितों को होने वाली समस्याओं से कराया अवगत…

कोयला मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कटघोरा एसडीएम से की मुलाकात, जिले के भुविस्थापितों को होने वाली समस्याओं से कराया अवगत…
कोरबा – आज दिनांक 24/7/2026 दिन शुक्रवार को जिले के कटघोरा अनुविभाग में नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तुला राम भारद्वाज से कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, दुखराम सिंह श्याम, संगठन के पदाधिकारी योगेश अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और क्षेत्र में भूविस्थापितों की समस्याओं को लेकर चर्चा की पूरा कटघोरा अनुविभागीय क्षेत्र वर्तमान में भूविस्थापितों की गंभीर समस्या से जूझ रही है l और लगातार खदानों में आंदोलनों का दौर चल रहा है भूविस्थापितों की पुनर्वास, मुवावजा स्थाई रोजगार, वैकल्पिक रोजगार फ़ावती नामांतरण , जैसी गंभीर समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई और नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तुला राम भारद्वाज ने आश्वस्त किया कि भूविस्थापितों की समस्या को प्रथम प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।






