Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh – कांग्रेस नेता की दबंगई से ग्रामीण परेशान, धमकी देकर कर रहा गाली-गलौज

बिलासपुर – तोरवा क्षेत्र के महमंद में रहने वाली महिला के घर की सीढ़ी को तोड़ने के लिए सरपंच और पंचायत के लोगों ने 2 दिन का समय दिया था। इससे पहले ही कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने महिला के घर की सीढ़ी को तुड़वा दिया। इस बीच कांग्रेस नेता ने सरपंच और पंचायत के प्रतिनिधियों के खिलाफ गाली-गलौज भी की। महिला ने इसका वीडियो बनाकर तोरवा थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष है।

रायगढ़ के कयाघाट में तोड़फोड़ पर बिफरे लोग: मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट के खिलाफ महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोका, तनाव बढ़ा

तोरवा के ग्राम पंचायत महमंद में रहने वाली मधु रजक निजी संस्थान में काम करती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गांव के सरपंच और पंचायत के प्रतिनिधि उनके घर आए थे। सरपंच और पंचायत के लोगों ने उन्हें मकान की सीढ़ी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होने की बात कही।

कांग्रेस नेता नागेंद्र राय पर पंचायत चुनाव के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाने का आरोप लगा था। पीड़ित ने बताया कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहा था। नागेंद्र राय और उसके साथियों ने अपने समर्थित प्रत्याशी के लिए काम करने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। यह मामला थाने तक पहुंचा था। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026