ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News – इलाज के बहाने अपहरण, फिर हत्या? कार से बरामद हुई छह वर्षीय बच्ची पूनम की लाश

Korba News – कोरबा जिले से लापता छह वर्षीय मासूम पूनम पटेल की लाश हरदीबाजार क्षेत्र में एक कार से बरामद की गई। मासूम के शव के साथ घंटों तक गाड़ी में घूमते रहे आरोपी, पुलिस की सघन नाकेबंदी और पीछा करने के बाद आखिरकार पकड़े गए। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौद मार्ग पर बीती शाम कार सवारों ने 6 वर्षीय पूनम पटेल को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद किसी परिजन के नहीं होने की स्थिति में आरोपी युवकों ने खुद को मददगार दर्शाते हुए मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही। लेकिन इसके बाद वे मासूम को लेकर फरार हो गए।

CG में दो गुटों की मारपीट से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

परिजनों ने जब नजदीकी अस्पतालों में बच्ची का पता नहीं लगाया पाया, तो खोजबीन शुरू की गई। साथ ही पुलिस को गुमशुदगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत टक्कर के तुरंत बाद हो गई थी, लेकिन आरोपी डर के चलते शव के साथ इधर-उधर घूमते रहे। इतना ही नहीं, शव की दुर्गंध न फैले इसके लिए कार में पूरी रात एसी चलाकर रखा गया।

ED ने सुकमा कांग्रेस कार्यालय भवन और कवासी लखमा की संपत्ति अटैच की

इस पूरे मामले में हरदीबाजार पुलिस ने चपलता दिखाते हुए भिलाई बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और तलाशी में बच्ची का शव बरामद किया गया।

CG News – हनीट्रैप में फंसाकर किया आहरण, लाखों रुपए फिरौती मांगने वाले युवती-युवक गिरफ्तार

गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने कार और आरोपी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई और साजिश भी है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। मृतका की पहचान बछौद निवासी बिट्टू पटेल की पुत्री पूनम पटेल (6 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। जांच जारी है, और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026