Chhattisgarh

कोरबा – इतवारी बाज़ार में प्रशाशन के निर्धारित स्थान से हटकर अन्य स्थान पर मांस मटन मछली की बिक्री की कलेक्टर से की गई शिकायत

सतपाल सिंह

कोरबा – इतवारी बाज़ार में प्रशाशन के निर्धारित स्थान से हटकर अन्य स्थान पर मांस मटन मछली की बिक्री की कलेक्टर से की गई शिकायतKb

कोरबा – जिले के इतवारी बाजार में प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान को छोड़कर अन्यत्र मांस मटन मछली इत्यादि की बिक्री की जा रही है,जिससे आसपास बेहद गंदगी फैल रही है। इसकी कोरबा कलेक्टर से लिखित शिकायत कर रोशन शर्मा निवासी पुरानी बस्ती इतवारी बाजार के पास में रहता हूं की इतवारी बाजार कौरया जो की कोरया का मुख्य हृदय स्थल है जहा पर नियमित तौर आम आदमियों का एवं बस्ती बासियों का आना जाना लगा रहता है, इतवारी बाज़ार मेन रोड पर जहा किराना सामानों के विक्रेताओं के साथ सब्जी विक्रेता एवं कुम्हार लोगो का नियमित दुकान उक्त इतवारी बज्जर स्थल पर लगा रहता है चुकी ऐसी स्थिति में पिछले कई वर्षों पहले आम जनता की मांग पर और उनकी सुगमता से आवाजाही हेतु प्रशासन द्वारा मछली और मटन दुकानों को सञ्चालन करने के लिए गायत्री मंदिर स्कूल के पीछे स्थान दिया गया था बावजूद कुछ व्यापारियों द्वारा प्रशासन के आदेश की अनदेखी करते हुए आम रास्ते पर अवैध रूप से फिर से मटन, चिकन, मछली की दुकानों का संचालन खुले तौर पर किया जा रहा है जिससे आप पब्लिक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस स्थान पर इस प्रकार से मांस का विक्रय किया जा रहा है यह बाजार का मुख्य और आम रास्ता है वहीं पर छोटे बच्चों का स्कूल है और मंदिर गुरुद्वारा भी स्थित है ऐसी स्थिति में उक्त सभी मांसाहारी दुकानों पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है जबकि प्रशासन द्वारा मांश बिक्री के लिए विशेष रूप से स्थान निर्धारित किया गया है इसके बावजूद मनमाने तौर पर इनके द्वारा सार्वजनिक स्थल पर खुले एवं मनमाने तौर पर जानवरों को काट कर मांस का विक्रय किया जा रहा है साथ ही कटे और मरे हुए जानवरों के मॉस एवं उनके अपशिष्ठ पदार्थों को वही पर रोड और नाली में फेंक दिया जाता है जिससे बदबू का माहौल नियमित बना हुआ है साथ ही मछली, मुर्गे एवं बकरे के मांस के टुकडे के लिये आवारा कुत्तो का झुण्ड आपस में लड़ते रहते है जिससे दिन एवं रात्रि के समय आम लोगो को उक्त आवारा कुतो से भय का भी माहौल बना रहता है इसलिए उक्त सभी मांस विक्रय करने वाले दुकानों को खुलै स्थान पर विक्रय करने से रोक लगते हुए उनको उनके निर्धारित स्थान पर भेजा जाना आवश्यक है।अतः उपरोक्त तथ्यों को गंभीरता से ध्यान रकते हुए एवं आम जन की सुविधा हेतु मांस विक्रय करने वाले दुकानों उनके यथा निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने निवेदन किया गया हैं।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026