Chhattisgarhछत्तीसगढ

Sukma Naxal Attack – ASP आकाश गिरिपुंजे के पहुंचने के पहले एम्बुश लगा रखे थे नक्सली

सुकमा – जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। कोन्टा क्षेत्र के पास हुए आईईडी ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे वीरगति को प्राप्त हो गए। यह घटना उस समय हुई जब ASP गिरिपुंजे एक जलती हुई पोकलेन मशीन की सूचना मिलने पर मौके पर रवाना हुए थे।

कोरबा में किशोरी पर चाकू से हमला करने वाला पूर्व प्रेमी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

एसपी किरण चव्हाण ने बताया की नक्सलियों ने कोन्टा के पास एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था। इस पर कार्रवाई के लिए ASP आकाश गिरिपुंजे, डीएसपी चंद्राकर और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला मौके पर पहुंचे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान ASP आकाश गिरिपुंजे एक छुपाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आ गए।

Korba News – अस्पताल के बाथरूम में मिला 5 फीट लंबा नाग, स्नेक कैचर ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा

इस हमले में ASP गिरिपुंजे देश सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हैं। हर कोई उन्हें एक जांबाज अधिकारी और नेक इंसान के रूप में याद कर रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026