Chhattisgarhछत्तीसगढ

विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस स्कूल में पौधा रोपण

चांपा : लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल में लायंस शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन, प्रिंसिपल अजीता वी के, शिक्षक ओ पी पाण्डेय, तिवारी जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया । इस अवसर पर चेयरमेंन लायन रामप्रपन्न देवांगन ने कहा कि वृक्षों का पृथ्वी पर अपना एक खास महत्व है , पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान है, वृक्ष जहां एक ओर भूमि का बचाव करते हैं वही वृक्षों से हमें फल फूल और स्वक्ष वायु प्राप्त होता है , वाहन की अधिकता और उसमें उपयोग किए जाने वाले डीजल पेट्रोल के जलने से निकलने वाले विषैले गैस को अवशोषित कर वृक्ष हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन देते है । वृक्ष उगाने से ज्यादा उनका संरक्षण महत्व पूर्ण है । वृक्षों को कटने से बचाना चाहिए । प्रिंसिपल अजीता वी के ने शहर के अंदर वृक्षों के संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों के महत्व व लाभ के बारे में बताया । लायंस स्कूल में महत्वपूर्ण दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया जाता है ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026